गाजियाबाद में नकली गोलियां बनाने और आपूर्ति करने के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में नकली गोलियां बनाने और आपूर्ति करने के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) गाजियाबाद में पुलिस ने ‘हिमालय वेलनेस कंपनी’ की नकली गोलियां बनाने और आपूर्ति करने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उसने बताया कि गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को इस सिलसिले में जॉनी सिंह, फरमान और मुजम्मिल नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार इससे पहले रविवार को इस गिरोह के पांच और सदस्यों मयंक, नितिन त्यागी, अनूप गर्ग, तुषार और आकाश को गिरफ्तार किया गया था।
ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि अब तक कुल 85,000 नकली गोलियां, ‘प्रिंटेड रैपर’ और छोटे प्लास्टिक कंटेनर बरामद किए गए हैं।
तिवारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह हरियाणा के सोनीपत जिले में गोलियां बनवा रहा था, जबकि प्लास्टिक कंटेनर और ‘प्रिंटेड रैपर’ मेरठ में तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मोदीनगर और मेरठ के रहने वाले आरोपी कूरियर सर्विस के ज़रिए दवा दुकानों पर को नकली दवाइयां पहुंचाते थे।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


