आगरा में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

आगरा में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

आगरा में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 20, 2022 8:20 pm IST

आगरा (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) आगरा-झांसी रेलवे लाइन पर मलपुरा क्षेत्र के पास मंगलवार रात को ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार, थाना मलपुरा के गांव अजीजपुर निवासी जहूर खान (60) मंगलवार रात करीब आठ बजे किसी काम से घर से निकले थे और वह क्षेत्र के गांव टपरा में आगरा-झांसी रेलवे लाइन पर पहुंच गये। बताया जाता है कि खान ट्रेन के आगे कूद गये, जिससे कटकर उनकी मौत हो गयी।

इस संबंध में बुधवार को थाना मलपुरा निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में