बारिश में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला और मासूम बच्चे की मौत
बारिश में कच्ची दीवार गिरने से वृद्ध महिला और मासूम बच्चे की मौत
सुलतानपुर (उप्र) नौ अगस्त (भाषा) सुलतानपुर जिले के कोतवाली लम्भुआ क्षेत्र में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से बगल की झोपड़ी में मौजूद एक ही परिवार की एक वृद्ध महिला और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष लंभुआ संतोष पाण्डेय ने बताया कि घाटमपुर गांव में सोमवार को दोपहर में बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से बगल की झोपड़ी में लोग मलबे में दब गए। इस दुर्घटना में चम्पा (60) एवं उनकी नाती अंश (पांच) नीचे दब गए जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार

Facebook


