Ram Mandir Trust New General Secretary : राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! 22 जुलाई से कृष्ण मोहन संभालेंगे महासचिव की कमान, जानिए क्यों उन्हीं पर जताया गया भरोसा
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव होने जा रहा है। कृष्ण मोहन 22 जुलाई से ट्रस्ट के महासचिव का पदभार संभालेंगे।
Ram Mandir Trust New General Secretary
- राम मंदिर ट्रस्ट में महासचिव पद पर नया चेहरा।
- 22 जुलाई से कृष्ण मोहन संभालेंगे जिम्मेदारी।
- ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव।
अयोध्या : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह कृष्ण मोहन को ट्रस्ट का नया महासचिव नियुक्त किया गया है। कृष्ण मोहन आगामी 22 जुलाई से राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव का पदभार संभालेंगे। इस बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के बाद से उन्हें पूरे देश भर में एक नई पहचान मिली है।
2012 से RSS में दे रहे सेवाएं
Ram Mandir Donation Scam हरदोई के रहने वाले कृष्ण मोहन ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और साल 1970 में जियोलॉजी में MSc पूरी की। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने परमाणु ऊर्जा विभाग में भी काम किया और बाद में भारतीय वन सेवा (IFS) में एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट के पद पर सेवाएं दीं। साल 2012 में रिटायर होने के बाद वे अपने घर हरदोई लौट आए और पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों में समर्पित हो गए।
उत्तर प्रदेश क्षेत्र संघ संचालक
Ram Mandir Trust New General Secretary उन्होंने हरदोई के जिला संघ चालक और अवध प्रांत संघ चालक के रूप में कई दशकों तक संघ की सेवा की। हाल ही में उन्हें प्रमोट कर पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संघ संचालक बनाया गया था, जिससे उन पर अवध, कानपुर, गोरखपुर और काशी जैसे चार बड़े प्रांतों की जिम्मेदारी आ गई थी। पूरे देश में संघ के ऐसे सिर्फ 11 पद हैं। कृष्ण मोहन को पिछले साल सितंबर में ट्रस्ट का सदस्य बनाया गया था।
जनवरी 2024 मुख्य धार्मिक अनुष्ठानों में ‘यजमान’ के तौर पर शामिल
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दलित नेता और ट्रस्ट के सदस्य दिवंगत कामेश्वर चौपाल के निधन के बाद, उसी समुदाय से आने वाले कृष्ण मोहन का नाम प्रस्तावित किया था, जिसके बाद चंपत राय ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा था। जनवरी 2024 में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को मुख्य धार्मिक अनुष्ठानों में ‘यजमान’ के तौर पर शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ था। वर्तमान में उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, और अब वे 22 जुलाई से राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज को पूरी तरह संभालेंगे।
इन्हें भी पढ़ें :
- CG Assembly Monsoon Session Begins Today : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र! सदन में पेश होंगे 9 बड़े संशोधन विधेयक, कई अहम मुद्दों पर पक्ष-विपक्ष में होगी सीधी टक्कर
- Aaj Ka Rashifal13 July 2026 : मेष से मीन तक किसकी खुलेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान?
- Aaj Ka Panchang 13 July 2026 : आज चतुर्दशी पर बन रहा ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और किस समय करें जरूरी काम

Facebook


