डीसीएम मेटाडोर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर वृद्ध महिला की मौत, दो घायल

डीसीएम मेटाडोर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर वृद्ध महिला की मौत, दो घायल

डीसीएम मेटाडोर ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर वृद्ध महिला की मौत, दो घायल
Modified Date: September 27, 2024 / 09:03 pm IST
Published Date: September 27, 2024 9:03 pm IST

सुलतानपुर, 27 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर के लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को पांडेबाबा बाजार के पास मोटरसाइकिल सवार को मेटाडोर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान हीरावती (60) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि हादसे में महिला की नातिन समेत दो अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिनका उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।

थानाध्यक्ष तरुण कुमार पटेल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन


लेखक के बारे में