इटावा में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी पुत्री की मौत, पत्नी घायल

इटावा में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी पुत्री की मौत, पत्नी घायल

इटावा में ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक व उसकी पुत्री की मौत, पत्नी घायल
Modified Date: April 27, 2024 / 03:11 pm IST
Published Date: April 27, 2024 3:11 pm IST

इटावा (उप्र), 27 अप्रैल (भाषा) इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र में आगरा-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक ट्रैक्टर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक और उसकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गयी जबकि पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जसवंतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कपिल दुबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के यमुना बाग के निकट विपरीत दिशा से आ रहे ईटों से लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार मैनपुरी निवासी रियाजुद्दीन (28) और उसकी तीन वर्षीय बेटी गुनगुन की मौत हो गयी। हादसे में उसकी पत्नी शमा बेगम (25) गंभीर रूप से घायल हो गई।

रियाजुद्दीन सुबह अपने घर से पत्नी और बेटी के साथ मोटरसाइकिल से औरैया जिले के एक गांव में स्थित अपने ससुराल जा रहा था।

एसएचओ ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द

गोला

गोला


लेखक के बारे में