UP Crime News: यहां के पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

यहां के पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, Former MLA's son first shot his wife

UP Crime News: यहां के पूर्व विधायक के बेटे ने पहले पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी कर ली खुदकुशी, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Modified Date: June 14, 2026 / 12:09 am IST
Published Date: June 13, 2026 11:36 pm IST

फिरोजाबाद: UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पूर्व विधायक के बेटे ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर गोली मारने के बाद खुद की भी जान ले ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल पत्नी को शिकोहाबाद अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। यह घटना सुभाष तिराहे के पास की है। हालांकि अभी कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है

शिकोहाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरीश कुमार ने बताया कि डाहिनी गांव निवासी राकेश यादव (60) का शनिवार शाम अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि आवेश में आकर राकेश ने अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी मूर्ति देवी (58) को गोली मार दी औ इसके बाद उन्होंने स्वयं को भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मूर्ति देवी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, राकेश यादव के पिता जगदीश यादव कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं। राकेश यादव सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में