ईरान में मौजूद रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर झांसी में चिंतित हैं परिवार
ईरान में मौजूद रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर झांसी में चिंतित हैं परिवार
झांसी (उप्र), तीन मार्च (भाषा) इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमलों के बीच ईरान में मौजूद अपने रिश्तेदारों की सुरक्षा को लेकर झांसी के दो परिवार बेहद चिंतित हैं।
हालांकि, अभी तक इन परिवारों ने ईरान में मौजूद अपने रिश्तेदारों की वापसी के लिए कोई औपचारिक निवेदन नहीं किया है।
झांसी में जेल चौराहे के पास रहने वाले सैयद हमदोस्त हुसैन ने कहा कि इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उपजे हालात में वहां रह रहे बाहर से आए लोगों की सुरक्षा को लेकर डर बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि उनके भतीजे सैयद नकी असकरी लगभग 12 साल पहले धार्मिक शिक्षा के लिए ईरान गए थे और बाद में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कुम शहर में बस गए।
हुसैन ने कहा, ‘जब ईरान पर हमले शुरू होने के दो दिन बाद तक असकरी से संपर्क नहीं हुआ तो हम बहुत परेशान हो गये थे।’
उन्होंने कहा, “आखिरकार कल रात हमने उससे बात की और यह जानकर राहत मिली कि वह और उसका परिवार सुरक्षित हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि यह लड़ाई जल्द खत्म हो।”
इसी तरह, झांसी के प्रेमनगर इलाके में सुभाष यादव ईरान में रह रहे अपने भाई प्रमोद की सलामती के लिए मंदिर में प्रार्थना कर रहे हैं।
यादव ने बताया कि उनके भाई प्रमोद ईरान के मेहरान में एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उनकी सलामती के लिए एक स्थानीय मंदिर में प्रार्थना कर रहा है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


