किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगायी आग, अस्पताल ले जाते समय मौत
किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगायी आग, अस्पताल ले जाते समय मौत
जालौन, 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के सिरसा कलार क्षेत्र में रविवार को एक किसान ने अपने खेत में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि सिरसा कलार थाना क्षेत्र के मऊ खुर्द निवासी ओंकार सिंह (58) नामक किसान ने अपने खेत में खुद पर पेट्रोल डाल लिया और आग लगा ली।
उन्होंने बताया कि परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज उरई ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही ओंकार सिंह ने दम तोड़ दिया।
बाजपेई ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक जांच एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। किसान की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


