Mumbai Mankhurd Chawl Collapse: आंधी बारिश का कहर, देखते ही देखते ढह गई 3 मंजिला चॉल, 5 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे

Mumbai Mankhurd Chawl Collapse: मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला ‘चॉल’ ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी।

Mumbai Mankhurd Chawl Collapse: आंधी बारिश का कहर, देखते ही देखते ढह गई 3 मंजिला चॉल, 5 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत, कई मलबे में दबे

Mumbai Mankhurd Chawl Collapse/Photo Creadit: Ai

Modified Date: July 6, 2026 / 07:19 am IST
Published Date: July 6, 2026 12:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • मुंबई के मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत
  • एक व्यक्ति घायल, मलबे में एक और के फंसे होने की आशंका
  • NDRF, फायर ब्रिगेड, पुलिस और BMC की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटीं

मुंबई। Mumbai Mankhurd Chawl Collapse: पिछले कई दिनों से देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। वहीं इसी बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार रात भारी बारिश के बीच तीन मंजिला ‘चॉल’ ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। उसे खोजने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कर्मियों सहित कई एजेंसियों द्वारा एक संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों के अनुसार, चार महिलाओं और एक पुरुष को नगर निकाय द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल में ‘‘मृत अवस्था में’’ लाया गया। एक अन्य पुरुष को राजावाड़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि एक घायल पुरुष का इलाज बीएमसी द्वारा संचालित राजावाड़ी अस्पताल में किया जा रहा है।

 

इमारत के दो-तीन कमरे अचानक ढह गए

Mumbai Mankhurd Chawl Collapse अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चॉल नंबर-5 में हुआ। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूतल सहित तीन मंजिला इमारत के दो-तीन कमरे अचानक ढह गए। इसके बाद, मुंबई अग्निशमन दल (एमएफबी), पुलिस, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के वार्ड कार्यालय तथा ‘108’ एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है और उसे बाहर निकालने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है तथा एनडीआरएफ की एक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे और लोगों के फंसे होने का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

 

Mumbai Mankhurd Chawl Collapse भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय पार्षद नवनाथ बान ने भी कहा कि एक और व्यक्ति लापता है। उन्होंने बताया कि ‘चॉल’ का हिस्सा पास की एक झोपड़ी पर गिर गया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से बचाव कार्य में व्यवधान आ रहा है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.