उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सांड के हमले में किसान की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में सांड के हमले में किसान की मौत
कौशांबी (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे 48 वर्षीय एक किसान की आवारा सांड के हमले में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि सेलरहा पूर्व गांव के रहने वाले किसान शिवनारायण बृहस्पतिवार रात अपने खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी दो आवारा सांड खेत में घुस आए और फसल को नुकसान पहुंचाने लगे।
उसने बताया कि शिवनारायण डंडा लेकर सांडों को भगाने गए लेकिन इसी दौरान एक सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
शिवनारायण के परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं जफर
वैभव सिम्मी
सिम्मी

Facebook


