नाबालिग बेटी की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार
नाबालिग बेटी की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार
बुलंदशहर (उप्र), 29 मार्च (भाषा) बुलंदशहर जिले के नरौरा क्षेत्र में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि नरौरा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पुष्पेंद्र उर्फ पप्पू नामक व्यक्ति ने 27 मार्च को अपनी 12 वर्षीय बेटी की किसी बात को लेकर डंडे से पिटाई की थी, जिससे उसकी मौत हो गयी थी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा भी बरामद कर लिया है।
भाषा सं. सलीम गोला
गोला

Facebook


