बलिया में बेटी की शादी न कर पाने के कारण पिता ने फांसी लगाई
बलिया में बेटी की शादी न कर पाने के कारण पिता ने फांसी लगाई
बलिया 24 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आर्थिक किल्लत के चलते बेटी की शादी न कर पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, रसड़ा कस्बे में रेलवे स्टेशन परिसर के पास एक कुएं में बृहस्पतिवार शाम जयलेश राजभर (45) का शव फंदे से लटका मिला।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
उन्होंने कहा कि मृतक की चार बेटियां हैं और वह एक छोटा सा कारोबार करता था। कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि जयलेश आर्थिक किल्लत की वजह से अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी नहीं कर पा रहा था, जिसकी वजह से अवसाद में आकर उसने आत्महत्या कर ली।
भाषा सं आनन्द मनीषा नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


