उत्तर प्रदेश के बरेली में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल
Modified Date: April 26, 2024 / 12:39 am IST
Published Date: April 23, 2024 2:00 pm IST

बरेली (उप्र), 23 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मुकेश मिश्रा ने बताया कि सिरौली थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर के रहने वाले रामनाथ (52) अपने बेटे पुष्पेंद्र (21) साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनके दुपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी।

मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल हुए पिता-पुत्र को रामनगर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता रामनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि पुत्र को रामनगर से बरेली जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, रामनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।