बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पिता-पुत्र की मौत
Modified Date: July 9, 2024 / 10:36 pm IST
Published Date: July 9, 2024 10:36 pm IST

आगरा, नौ जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बमरौली कटारा के ग्राम बिझामई में एक घटना में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी जिससे उस पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान छोटू (27) और उसके सात साल के बेटे कालीचरन के तौर पर हुयी है।

उन्होंने बताया कि हादसे में छोटू की पत्नी घायल हो गयी है।

उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में