उत्तर प्रदेश के गांव में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज
उत्तर प्रदेश के गांव में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, प्राथमिकी दर्ज
बलिया (उप्र), दो मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के एक गांव में अज्ञात अराजक तत्वों ने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
घटना शुक्रवार रात को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रोहना गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार अराजक तत्वों ने शुक्रवार रात लगभग 11 बजे रोहना गांव में स्थित संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा की एक उंगली तोड़ दी।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि आज सुबह ग्रामीणों के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि इस मामले में गांव के रामनाथ की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि एहतियातन घटनास्थल पर नायब तहसीलदार और पुलिस को तैनात किया गया है। क्षेत्र में फिलहाल शांति बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
भाषा सं जफर सिम्मी सुरभि
सुरभि

Facebook


