धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: May 16, 2026 / 01:04 am IST
Published Date: May 16, 2026 1:04 am IST

सुलतानपुर (उप्र), 15।मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाने में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह मुकदमा अखिल उर्फ अनुराग तिवारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जो ग्राम टीकर गांव के निवासी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने 12 मई 2026 को अपने मोबाइल पर एक वीडियो देखा था। इस वीडियो में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी गाजियाबाद में ब्राह्मण समाज के प्रति कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षकपी वृज नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर 14 मई को यह अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले की जांच निरीक्षक महेंद्र कुमार को सौंपा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में