Jashpur Murder Latest News: यहां बहु की बर्बरता से दहल उठा पूरा परिवार, 4 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के इस जिले में वारदात की कहानी हैरान कर देने वाली

Daughter-in-law murders father-in-law: जशपुर में बहू ने रची बुजुर्ग की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार, बगीचा बस स्टैंड पर बदमाशों का हंगामा।

Jashpur Murder Latest News: यहां बहु की बर्बरता से दहल उठा पूरा परिवार, 4 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के इस जिले में वारदात की कहानी हैरान कर देने वाली

Daughter-in-law murders father-in-law || Image- Symbolic File

Modified Date: July 6, 2026 / 10:24 am IST
Published Date: July 6, 2026 10:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • बहू समेत चार आरोपी ब्लाइंड मर्डर में गिरफ्तार।
  • बुजुर्ग की हत्या पारिवारिक विवाद में हुई।
  • बस स्टैंड पर बदमाशों की लोगों ने पिटाई।

जशपुर: जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की बहू ने ही हत्या की साजिश रची थी। (Jashpur Murder Latest News) 3 जुलाई की रात बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधकर डंडों से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में बहू समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

शहर में बदमाश का आतंक

उधर, जशपुर जिले के बगीचा बस स्टैंड में बदमाशों के बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। आरोप है कि असामाजिक तत्व कॉलेज और स्कूली छात्रों के साथ-साथ महिलाओं को भी निशाना बना रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में एक स्कूली छात्र का बैग दो युवकों ने छीन लिया और उसमें रखी नकदी लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पर महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ करने के भी आरोप लगे। घटना से गुस्साए लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान आरोपियों ने महिलाओं और बच्चों के साथ भी मारपीट की। (Jashpur Murder Latest News) पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बगीचा पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बाद मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराना राजमार्ग पूरी तरह बंद

उप्र : मुरादाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से निजी विश्वविद्यालय के दो छात्रों की मौत

उप्र : कौशांबी में संदिग्ध विषाक्त पदार्थ खाने से महिला और उसके तीन वर्षीय बेटे की मौत

शॉटगन विश्व कप: भवतेग और मैराज ने प्रभावित किया, लेकिन बड़े स्कोर के कारण पीछे रहे

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown