फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

फर्जी खनिज परिवहन परमिट तैयार करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Modified Date: July 1, 2026 / 11:02 pm IST
Published Date: July 1, 2026 11:02 pm IST

सोनभद्र (उप्र), एक जुलाई (भाषा) सोनभद्र जिले में पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी परमिट तैयार करके अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि फर्जी खनिज परिवहन परमिटों के माध्यम से खनिज परिवहन की शिकायतों के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी और सूचना के आधार पर वाहन चालक दिलीप प्रजापति को गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर बिल्ली मारकुंडी स्थित ए. के. इंटरप्राइजेज के कार्यालय पर बुधवार को दबिश दी गई और वहां से अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू, रितेश जायसवाल, मोहन उर्फ अजय कुमार एवं संतोष कुमार जायसवाल नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वर्मा ने बताया कि मौके से फर्जी परमिट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, प्रिंटर, जमानत के कागजात और फर्जी परमिट तैयार करने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री तथा फॉर्म बरामद किये।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज थाने में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी अभी वांछित हैं और उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पुराने इस्तेमाल किए जा चुके ई-फार्म सी/एम एम 11 में वाहन संख्या, दिनांक एवं समय आदि बदलकर फर्जी परमिट तैयार करके गिट्टी का अवैध परिवहन कराया जाता था।

भाषा सं सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में