बरेली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, दो नाबालिग लड़के पकड़े गये
बरेली में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, दो नाबालिग लड़के पकड़े गये
बरेली, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कों ने पांच साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को आयोजित अखंड रामायण पाठ के दौरान दो नाबालिग लड़के पांच साल की एक बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले गये और वहां उससे दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजन को बताया।
सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बहेड़ी के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं और उन्हें हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्ची का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत

Facebook


