राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंदरों को दूर रखने के लिए वन विभाग ने लगाए लंगूरों के कट आउट

Ads

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बंदरों को दूर रखने के लिए वन विभाग ने लगाए लंगूरों के कट आउट

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 07:35 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 07:35 PM IST

मथुरा (उप्र), 18 मार्च (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बृहस्पतिवार को शुरू होने वाली तीन दिवसीय मथुरा-वृंदावन की यात्रा के लिए जिला प्रशासन की पुख्ता तैयारियों के बीच वृन्दावन व गोवर्द्धन में मौजूद उत्पाती बंदरों को दूर रखने के लिए वन विभाग ने लंगूरों के ‘कट आउट’ लगाये हैं।

वृन्दावन की कुंज गलियों में स्थित मंदिरों के दर्शन के लिये पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को अक्सर वहां मौजूद उत्पाती बंदरों की वजह से परेशानी होती है। पलक झपकते ही वे बंदर उनके चश्मे, खाने-पीने का सामान, मोबाइल फोन, पर्स आदि बहुमूल्य वस्तुएं झपट लेते हैं।

ऐसे में, राष्ट्रपति को किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचाने के लिए वन विभाग ने लंगूरों के कट-आउट लगाए हैं।

वन रेंजर अतुल तिवारी ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि चूंकि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अब बंदरों को किसी भी स्थान विशेष से दूर रखने के लिए पहले की तरह लंगूरों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए उनके कट आउट का इस्तेमाल किया जाता है।

उन्होंने बताया कि लंगूर संरक्षित वन्य जीवों की पहली व दूसरी अनुसूची के अंतर्गत आते हैं, इसलिए इन्हें पकड़ना, बांधकर रखना, उनके करबत दिखाना आदि जैसी कार्रवाई गैर कानूनी है, इसीलिए अब कानून का पालन करते हुए कटआउट लगाने और गुलेल, लाठी, डंडे आदि के सहारे बंदरों को डराकर दूर रखने के उपाय ही अमल में लाए जाते हैं।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब