नई दिल्ली: Rajpal Tyagi Passed Away उत्तर प्रदेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। गाजियाबाद की मुरादनगर सीट से कई बार त्यागी विधायक रह चुके थे।
Rajpal Tyagi Passed Away मिली जानकारी के अुनसार, राजपाल त्यागी पिछले 15 दिनों से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। जिसके बाद आज उन्होंने अस्पताल में 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अजीतपाल त्यागी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
राजनीतिक सफर
राजपाल त्यागी ने अपने राजनैतिक सफर की शुरूआत कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। एक बार वह समाजवादी पार्टी से विधायक रहे। वह 8 साल तक गाजियाबाद में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी रहे। छह बार विधायक, तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। दो बार निर्दलीय, दो बार कांग्रेस, एक बार सपा, एक बसपा से जीते।

