सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

सुलतानपुर में धर्मांतरण के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
Modified Date: July 5, 2026 / 07:24 pm IST
Published Date: July 5, 2026 7:24 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), पांच जुलाई (भाषा) सुलतानपुर जिले के करौंदीकला क्षेत्र में अवैध धर्मांतरण के आरोप में पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि करौदीकलां क्षेत्र के रमशापुर गांव में सभा आयोजित करके लोगों का धर्मांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

दर्ज मुकदमे के अनुसार, रमशापुर गांव में अवैध रूप से सभा का आयोजन करके लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये।

मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि सभा में लगभग 20 स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सभा को संचालित करने के लिए कुछ लोग बाहर से आए थे, जो धर्म परिवर्तन करा रहे थे।

ग्रामीणों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी व्यक्तियों द्वारा पहले भी अलग-अलग गांवों में ऐसे कार्यक्रम किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को मुकदमा पंजीकृत कर चार नामजद आरोपियों विनोद, रोहित, सूरज और सचिन को गिरफ्तार किया गया।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक


लेखक के बारे में