सीतापुर में सड़क दुर्घटना में दो बच्चियों समेत चार की मौत

सीतापुर में सड़क दुर्घटना में दो बच्चियों समेत चार की मौत

सीतापुर में सड़क दुर्घटना में दो बच्चियों समेत चार की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: February 15, 2022 1:09 pm IST

सीतापुर (उप्र), 15 फरवरी (भाषा) जिले के इमालिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर मंगलवार सुबह एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दो बच्चियों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार सुबह हेमपुर चौराहे पर उस समय हुई जब ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर तीन बच्चों और एक महिला सहित छह लोग सवार थे। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों में नीरज (35) और उनके साले रोहित (30) और पांच साल से कम उम्र की दो बच्चियां शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश जारी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में