बिजनौर में रामगंगा बैराज में गिरी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत

बिजनौर में रामगंगा बैराज में गिरी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत

बिजनौर में रामगंगा बैराज में गिरी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत
Modified Date: January 24, 2024 / 09:39 am IST
Published Date: January 24, 2024 9:39 am IST

बिजनौर (उप्र) 24 जनवरी (भाषा) बिजनौर जिले के हरेवली इलाके में एक अनियंत्रित कार के रेलिंग तोड़कर रामगंगा बैराज में गिर जाने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात शेरकोट थाना क्षेत्र के नूरपुर छीपरी गांव के निवासी खुर्शीद (45), फैसल (25), रशीद (22), मारूफ (19) और सिकंदर (21) अफजलगढ़ से प्रदर्शनी देखकर कार से लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि रास्ते में उनकी कार हरेवली के पास अनियंत्रित हो गई और रामगंगा बैराज पर बनी रेलिंग को तोड़ते हुए लगभग 28 फीट नीचे पानी में जा गिरी। पुलिस को जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। लगभग दो घंटे बाद हाइड्रो मशीन की सहायता से कार और उसमें फंसे चार लोगों को निकाला।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस दौरान खुर्शीद, फैसल, रशीद और मारूफ की पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के दौरान सिकंदर कार से कूद गया इसलिए उसकी जान बच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

भाषा सं सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में