चालक के नियंत्रण खोने से घर में घुसा ट्रक, रिटायर्ड दरोगा और पत्नी समेत 4 की मौत

चालक के नियंत्रण खोने से घर में घुसा ट्रक, चार लोगों की मौत Four killed as truck rams into house after driver loses control

चालक के नियंत्रण खोने से घर में घुसा ट्रक, रिटायर्ड दरोगा और पत्नी समेत 4 की मौत

Four killed as truck rams into house

Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: August 16, 2022 11:59 am IST

Four killed as truck rams into house : लखनऊ, 16 अगस्त । मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र में सरिया से लदा एक ट्रक चालक के नियंत्रण खो देने के बाद सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गया जिससे घर के मालिक (सेवानिवृत्‍त दारोगा) और उनकी पत्नी समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात की है।

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लोहे की सरिया (छड़) लदे ट्रक पर चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और सोमवार रात कुरावली थाना क्षेत्र के कस्बे से सटे खिरिया पीपर गांव में वह सड़क किनारे बने मकान में घुस गया। उन्होंने बताया कि हादसे में मकान मालिक सेवानिवृत्त दारोगा विश्राम सिंह (61) और उनकी पत्‍नी विनोद कुमारी (58) की उनके घर में ही मौत हो गई।

read more: Covid-19 Vaccine: इस नए वैक्सीन से पूरी तरह खत्म हो जाएगा कोरोना! इस देश ने दी मंजूरी, जल्द उपयोग में लाने की तैयारी

एसपी ने बताया कि हादसे में कन्नौज निवासी ट्रक चालक कवींद्र (50) और औरैया निवासी खलासी अंकित (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ट्रक में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।

कुरावली थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ और उस समय विश्राम सिंह और उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। उन्होंने कहा कि घायलों में मुनीश कुमार (35), राम नारायण (35), संजीव (40), सुनील (24), देवेंद्र (40) व राजेश कुमार (19) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी कन्नौज जिले के रुद्रपुर विशुनगढ़ के रहने वाले हैं।

read more: वीडियो में ज्यादा View आए इसलिए युवक ने कुत्ते के साथ की ऐसी हरकत, टपकते रहे आंसू, सामने आया वीडियो

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मैनपुरी में हुए हादसे में जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com