दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत
फरुखाबाद (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उसके मुताबिक यह घटना तब हुई जब दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे चार लोग घायल हो गए।
उसने बताया कि सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके अनुसार एक की हालत गंभीर बताई गई है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप सिंह के मुताबिक दुर्घटना में मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी है।
भाषा सं जफर राजकुमार

Facebook


