सहारनपुर में पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में चार की मौत, दो घायल

सहारनपुर में पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में चार की मौत, दो घायल

सहारनपुर में पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में चार की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: September 3, 2022 8:29 am IST

सहारनपुर (उप्र), दो सितंबर (भाषा) सहारनपुर जिले में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर गांव ढाबा के पास शुक्रवार को एक पिकअप वैन और मोटरसाइकिल की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने बताया कि थाना मिर्जापुर के अन्तर्गत गदेवड हथनीकुंड मार्ग पर कुछ मजदूर एक पिकअप वैन में सवार होकर जा रहे थे तभी रायपुर के पास इस वैन की सामने से आ रही मोटरसाइकल से टक्कर हो गई ।

राय ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि वैन में सवार मृतकों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्‍होंने बताया कि मृतकों में बुरहान, समीर, तनवीर और चालक इनाम (सभी 25-32 वर्ष की आयु वर्ग में) शामिल हैं।

राय ने कहा कि मोटरसाइकिल सवार घायलों को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

भाषा सं आनन्द नोमान

नोमान


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"