लखनऊ में 12 सितंबर से शुरू होगा गोमती पुस्तक महोत्सव

Ads

लखनऊ में 12 सितंबर से शुरू होगा गोमती पुस्तक महोत्सव

  •  
  • Publish Date - September 11, 2026 / 10:07 PM IST,
    Updated On - September 11, 2026 / 10:07 PM IST

लखनऊ, 11 सितंबर (भाषा) राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से गोमती पुस्तक महोत्सव का पांचवां संस्करण 12 से 20 सितंबर 2026 तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। एनबीटी ने इसकी जानकारी दी।

एनबीटी के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि महोत्सव में बच्चों और जेनजी के लिए प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां और प्रतियोगिताएं होंगी तथा प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

मलिक ने बताया कि महोत्सव में महिला अस्मिता, युवा साहित्य, सतत विकास, अनुवाद, विरासत एवं लोककथाएं, अंतरिक्ष एवं विज्ञान और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर विशेषज्ञों व लेखकों के साथ संवाद होगा।

भाषा जफर रंजन

रंजन