पोते ने दादा की हत्या की

पोते ने दादा की हत्या की

पोते ने दादा की हत्या की
Modified Date: March 7, 2026 / 11:18 pm IST
Published Date: March 7, 2026 11:18 pm IST

कौशांबी, सात मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक ने अपने दादा की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार रामपुर धमावां गांव निवासी नितिन सरोज (22) ने खेत में काम कर रहे अपने दादा बाबूलाल सरोज (75) की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी गुलजारा देवी ने बताया कि उनके पोते नितिन ने करीब 15 दिन पहले भी जहर देकर अपने दादा को मारने की कोशिश की थी और अस्पताल में इलाज से उनकी जान बच गई थी।

पुलिस के अनुसार नितिन कोई काम नहीं करता था और उस पर काफी कर्ज भी था। वह आए दिन अपने दादा से पैसे की मांग करता रहता था।

कौशांबी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। उन्‍होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में