Hamirpur Bridge Collapse: कुछ ही पलों में बिखर गया सब कुछ, एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगी, घटनास्थल का मंजर देख कांप उठे लोग

Ads

Hamirpur Bridge Collapse: कुछ ही पलों में बिखर गया सब कुछ, एक झटके में खत्म हो गई कई जिंदगी, घटनास्थल का मंजर देख कांप उठे लोग

  •  
  • Publish Date - May 29, 2026 / 09:19 AM IST,
    Updated On - May 29, 2026 / 10:44 AM IST

Hamirpur Bridge Collapse | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • निर्माणाधीन पुल ढहा
  • 5 मजदूरों की मौत
  • तूफान और बारिश के कारण सपोर्ट सिस्टम हिलने से स्लैब गिरा

हमीरपुर: Hamirpur Bridge Collapse उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक ढह गया। (Uttar Pradesh bridge collapse) हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, अभी भी कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

Hamirpur accident news मिली जानकारी के अनुसार, पुल थाना लालपुर के मोराकंदर और कुरारा की मवाईजार को जोड़ने के लिए बन रहा था। इसी बीच अचानक भीषण आए आंधी तूफान आ गई। जिससे पुल का स्लैब भर भराकर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं।

पुल के नीचे सो रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दर्मियानी रात करीब 3.00 बजे हुआ। बेतवा नदी पर बन रहा पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल के नीचे कई मजदूर सो रहे थे। यह मजदूर सुबह उठकर फिर पुल बनाने के काम में लग जाते थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज बारिश, आंधी और तूफान की वजह से हुआ है।

तूफान के कारण हिला स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट

यूपी ब्रिज कारपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 700 मीटर लंबा दो लेन ब्रिज मोराकांड से कुरारा के बीच बन रहा है। इसकी लागत 60 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि रात में आए तूफान के कारण स्लैब के नीचे लगा सपोर्ट सिस्टम हिल गया, जिससे स्लैब नीचे गिर गए। नीचे सो रहे मजदूर दब गए। हादसे की जांच स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कारपोरेशन भी करेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

हमीरपुर जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में, बेतवा नदी पर।

कितने मजदूरों की मौत हुई?

अब तक 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।

हादसा कब हुआ?

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे।