बलिया में मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकराने से पति-पत्नी की मौत

बलिया में मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकराने से पति-पत्नी की मौत

बलिया में मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकराने से पति-पत्नी की मौत
Modified Date: June 18, 2026 / 10:05 am IST
Published Date: June 18, 2026 10:05 am IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), 18 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मोटरसाइकिल के खड़ी निजी बस से टकरा जाने से 35 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने वृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि मऊ से इलाज कराकर घर लौटते समय रसड़ा-मऊ मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस से विनोद प्रजापति की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में विनोद प्रजापति (35) और उनकी पत्नी मुन्नी देवी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें रसड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बुधवार देर शाम इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

रसड़ा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि मृतक पड़ोसी जिले गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकौली पाटेपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में