IAS Asmita Lal Viral Video: कलेक्टर के हाई-लेवल मीटिंग में लंगूर ‘मटरू’ की सरप्राइज एंट्री.. हक्के-बक्के रह गये दूसरे अफसर.. फिर सामने आया एनिमल-लवर वाला एंगल, देखें Video
IAS Asmita Lal Viral Video: कलेक्टर के हाई-लेवल मीटिंग में लंगूर ‘मटरू’ की सरप्राइज एंट्री.. हक्के-बक्के रह गये दूसरे अफसर.. फिर सामने आया एनिमल-लवर वाला एंगल, देखें Video

collector news
- मीटिंग में घुसा लंगूर मटरू
- DM टेबल पर बैठा लंगूर
- अफरातफरी, फिर संभला माहौल
IAS Asmita Lal Viral Video: बागपत: उत्तर प्रदेश के Baghpat में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब किसान दिवस के मौके पर आयोजित बैठक के दौरान एक लंगूर अचानक मीटिंग हॉल में घुस आया। यह बैठक विकास भवन में चल रही थी, जिसमें जिलाधिकारी Asmita Lal किसानों की समस्याएं सुन रही थीं। बैठक में पुलिस अधीक्षक सूरज राय समेत कई अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान लंगूर अचानक अंदर आया और किसानों की मेजों पर उछलता-कूदता हुआ सीधे डीएम की टेबल तक पहुंच गया और वहां जाकर बैठ गया। इस अप्रत्याशित घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यूपी : बागपत में "मटरू" लंगूर भरी मीटिंग में DM अस्मिता लाल के पास पहुंच गया। 2015 बैच की IAS अस्मिता एनिमल लवर हैं। मटरू उनका पेट एनिमल है और DM कार्यालय परिसर में ही घूमता रहता है। pic.twitter.com/gqWLDZadoA
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 17, 2026
DM Asmita Lal news: मीटिंग में घुसा लंगूर मटरू
लंगूर को अपने बेहद करीब देखकर डीएम अस्मिता लाल तुरंत कुर्सी छोड़कर खड़ी हो गईं, लेकिन उन्होंने घबराहट के बजाय संयम दिखाया। उन्होंने मुस्कुराते हुए लंगूर की ओर इशारा करते हुए “बैठ जाओ” कहा, जिससे माहौल थोड़ा हल्का हो गया। कुछ देर तक लंगूर उनकी मेज पर ही बैठा रहा, जिससे वहां मौजूद अधिकारी और किसान थोड़े असहज रहे, लेकिन डीएम के शांत व्यवहार ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी संयम बनाए रखा और किसी तरह की अफरा-तफरी को बढ़ने नहीं दिया।
Baghpat monkey viral video: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
थोड़ी देर बाद डीएम के अर्दली ने मौके पर पहुंचकर लंगूर को धीरे-धीरे वहां से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद बैठक फिर से सामान्य रूप से शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस लंगूर का नाम “मटरू” है, जो कलेक्ट्रेट परिसर में अक्सर नजर आता रहता है और वहां के कर्मचारियों के बीच जाना-पहचाना है। इससे पहले भी वह कई मौकों पर डीएम के पास पहुंच चुका है। उल्लेखनीय है कि अस्मिता लाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और हाल ही में उन्हें पहली बार जिलाधिकारी का प्रभार मिला है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन्हें भी पढ़े:-
‘मेडिकल टूरिज्म’ को बढ़ावा देने के लिए अपनी ‘बेड’ क्षमता विस्तार को तेज कर रहा है मैक्स
उप्र: राष्ट्र विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, विदेशी संपर्क की जांच शुरू
चीन में कैथोलिक समुदाय पर बढ़ा दबाव, सरकारी गिरजाघर से जुड़ने को मजबूर : रिपोर्ट
ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त
इजराइल और अमेरिका का लक्ष्य ‘एक जैसा’, हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार: नेतन्याहू
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री नायडू ने शोक जताया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बागपत कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: IAS Asmita Lal Viral Video
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग
02 Oct 2026 | 8:57 am
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am