वृंदावन में पुजारी की पिटाई, साथी पुजारियों ने इस वजह से किया हाथ साफ, केस दर्ज
वृंदावन में एक पुजारी की अन्य पुजारियों ने पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज
मथुरा (उप्र) , (भाषा) वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में एक पुजारी पर सोमवार को छह अन्य पुजारियों ने कथित रूप से हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: कालीचरण के बाद अब इस कथा वाचक ने महात्मा गांधी पर दिया विवादित बयान, गांधी को बताया देशद्रोही
वृंदावन के थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र ने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर अन्य पुजारी मोहित पर कथित रूप से हमला किया।
यह भी पढ़ें: एक्शन मोड में सीएम, मैराथन समीक्षा.. बदलेगी तस्वीर! 7 जनवरी तक चलेगा बैठकों का दौर, मंत्रियों के काम का भी होगा आकलन
उन्होंने कहा कि मोहित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मोहित ने आरोप लगाया है कि जब वह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर के अंदर गये तब आरोपियों ने यह कहते हुए उन्हें परिसर से चले जाने को कहा कि जब तक वह यहां रहेंगे तब तक मंदिर के द्वार नहीं खुलेंगे।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! महज 1122 रुपए में हवाई सफर करने का मौका, इन शहरों की कर सकते हैं यात्रा, जानिए कब तक है ये ऑफर
मोहित के अनुसार हमले में उसके दांत टूट गये। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1100 या उससे अधिक रुपये लेकर कुछ श्रद्धालुओं को दर्शन करने दिये जा रहे थे।
यह भी पढ़ें: 2011 में वर्ल्ड कप जिताने वाले इस खिलाड़ी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बनाए जा सकते हैं इस टीम के हेड कोच

Facebook


