आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा भारत : योगी आदित्यनाथ

आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा भारत : योगी आदित्यनाथ

आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा भारत : योगी आदित्यनाथ
Modified Date: March 13, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: March 13, 2026 8:42 pm IST

लखनऊ, 13 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि हालिया युद्ध के कारण पैदा हुए वैश्विक संकटों और आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद भारत ‘सक्षम नेतृत्व’ की वजह से विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

लखनऊ में 1,519 करोड़ रुपये की ग्रीन कॉरिडोर परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आप देख ही रहे होंगे कि एक युद्ध छिड़ गया है। दुनिया में आर्थिक उथल-पुथल का माहौल है और इन परिस्थितियों में भी, हमारा देश अपनी विकास यात्रा पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है… क्योंकि देश के पास सक्षम और कुशल नेतृत्व है।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का नेतृत्व यह सुनिश्चित कर रहा है कि विकास की गति को तेज करते हुए देश की हर जरूरत को पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि उस सक्षम नेतृत्व के तहत, भारत तेजी से प्रगति कर रहा है, हर क्षेत्र की जरूरतों को पूरा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर से लखनऊ शहर भर में यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो दूरी तय करने में पहले 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक का समय लगता था, अब वह सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय की जा सकती है।

भाषा चंदन आनन्द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में