काशी की यात्रा पर आएगा जापानी प्रतिनिधिमंडल

काशी की यात्रा पर आएगा जापानी प्रतिनिधिमंडल

काशी की यात्रा पर आएगा जापानी प्रतिनिधिमंडल
Modified Date: August 21, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: August 21, 2026 10:12 pm IST

वाराणसी (उप्र), 21 अगस्त (भाषा) जापान का एक प्रतिनिधिमंडल 22 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएगा। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक जापान के यामानाशी प्रिफेक्चर के गवर्नर के नेतृत्व में आ रहे इस प्रतिनिधिमंडल में जापान की प्रमुख कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रतिनिधिमंडल के वाराणसी दौरे से उत्तर प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा मिलने के साथ ही पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी नयी गति मिलने की संभावना है।

बयान में कहा गया कि प्रतिनिधिमंडल सारनाथ का भ्रमण करेगा, विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती और काशी की कला-संस्कृति से रूबरू होगा। इस दौरान मेहमानों को काशी की सदियों पुरानी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और हस्तशिल्प परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।

बयान के अनुसार वाराणसी पहुंचने के बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल हाल ही में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल सारनाथ भी का भ्रमण करेगा।

प्रतिनिधिमंडल के दौरे का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा हाइड्रोजन और स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, अवसंरचना, पर्यटन और मानव संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को तलाशना है।

प्रतिनिधिमंडल को काशी की सदियों पुरानी हस्तशिल्प परंपरा से परिचित कराने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और जीआई उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

भाषा जफर आशीष

आशीष


लेखक के बारे में