Gold Silver Price Protest: युवती ने किया अनोखा प्रदर्शन, सोने-चांदी के बढ़ते दामों पर गाया गाना, PM मोदी और CM योगी से लगाई ये गुहार, आपने देखा क्या?
Gold Silver Price Protest: देशभर में सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और इसका असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है।
kannauj news/ image source: IBC24
- सोना-चांदी के दाम बढ़े विरोध
- प्रियांशी सिंह का गाना वायरल
- PM मोदी और CM योगी को गुहार
कन्नौज: देशभर में सोने और चांदी की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं और इसका असर आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। इसी बढ़ती महंगाई के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक अनोखा और दिलचस्प विरोध सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कन्नौज के तिर्वा कस्बे की रहने वाली एक महिला ने सोने और चांदी के बढ़ते दामों को लेकर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Kannauj Gold Price Protest: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में एक गीत गाया
दरअसल, तिर्वा कस्बे की निवासी प्रियांशी सिंह ने सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में एक गीत गाया है। इस गाने के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि आम जनता को राहत देने के लिए सोने-चांदी के दामों को कम किया जाए। प्रियांशी का यह गाना किसी मंच या आंदोलन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक साधारण वीडियो के रूप में रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में प्रियांशी सिंह बढ़ते सोने-चांदी के दामों से होने वाली परेशानियों को बेहद सरल और भावनात्मक अंदाज में बयां करती नजर आती हैं। उन्होंने गीत के बोलों के जरिए बताया कि शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर सोना-चांदी खरीदना आम आदमी के लिए कितना मुश्किल होता जा रहा है। खासकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों के लिए ये बढ़ती कीमतें किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं।
Priyanshi Singh Viral Song: PM मोदी व CM योगी को लेकर गया गाना
प्रियांशी के गाने में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का जिक्र होने की वजह से यह वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया है। लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इस अनोखे विरोध की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे आम जनता की वास्तविक परेशानी की आवाज बता रहे हैं।
प्रियांशी सिंह ने बातचीत में बताया कि उन्होंने यह गाना किसी प्रसिद्धि के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की परेशानी को आवाज देने के लिए गाया है। फिलहाल, प्रियांशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और लोग इसे एक अलग तरह का शांतिपूर्ण और रचनात्मक विरोध बता रहे हैं। कन्नौज से शुरू हुई यह आवाज अब प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों तक पहुंच रही है, जो यह दिखाती है कि महंगाई के मुद्दे पर आम जनता कितनी चिंतित है।

Facebook


