Kannauj Teachers Objectional Viral Video: स्कूल के रूम में अश्लील हरकत कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका.. अब डिपार्टमेंट ने ले लिया ये बड़ा एक्शन, आप भी देखें वायरल वीडियो
Govt Teachers Objectional Viral Video Kannauj: कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित
Govt Teachers Objectional Viral Video Kannauj || Image- Adv Shahzad X file
- वायरल वीडियो के बाद दो शिक्षक निलंबित।
- शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच शुरू की।
- वीडियो की प्रामाणिकता की जांच जारी।
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो के बाद की गई है। (Govt Teachers Objectional Viral Video Kannauj) वीडियो में दोनों शिक्षक स्कूल के क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जांच रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि मामला सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव स्थित कंपोजिट प्राइमरी स्कूल का है। वीडियो सामने आने के बाद जांच के आदेश दिए गए थे। जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई थी। बीएसए के अनुसार, जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वीडियो में शिक्षकों का व्यवहार उनके पद के अनुरूप नहीं दिखता। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसी गतिविधियों का विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। इसके आधार पर दोनों शिक्षकों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
निलंबन के दौरान बीआरसी से किया गया संबद्ध
अधिकारियों के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान एक शिक्षक को गुगरापुर ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) और दूसरे शिक्षक को तालग्राम बीआरसी से संबद्ध किया गया है।शिक्षा विभाग ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। (Govt Teachers Objectional Viral Video Kannauj) अधिकारियों के अनुसार, कथित वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर सामने आया था। फिलहाल उसकी सत्यता की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए, यह विश्वासघात है: कांग्रेस
एनसीएलटी ने जून तिमाही में 5,518 करोड़ रुपये की 78 समाधान योजनाओं को मंजूरी दी
जुबिलेंट फूडवर्क्स को 46.9 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, कंपनी देगी चुनौती
नगालैंड में आईईडी विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान तेज किया
प्रशासन ने 17 जुलाई को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह बदलने को कहा: कांग्रेस

Facebook


