मंदिर परिसर में टूटी पायी गयी भगवान हनुमान की मूर्ति, अज्ञात लोगों पर मुकदमा

मंदिर परिसर में टूटी पायी गयी भगवान हनुमान की मूर्ति, अज्ञात लोगों पर मुकदमा

मंदिर परिसर में टूटी पायी गयी भगवान हनुमान की मूर्ति, अज्ञात लोगों पर मुकदमा
Modified Date: May 30, 2026 / 06:12 pm IST
Published Date: May 30, 2026 6:12 pm IST

सोनभद्र (उप्र), 30 मई (भाषा) सोनभद्र जिले में एक मंदिर परिसर में भगवान हनुमान की मूर्ति को कथित तौर पर कुछ अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुनवाल ने बताया कि शनिवार सुबह रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के धरमदासपुर गांव में शीतला माता मंदिर में अज्ञात लोगों द्वारा भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित किये जाने की सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की।

रुनवाल ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में