14 March Metro Timing: लखनऊ। रंगों के त्योहार होली पर वैसे तो सभी घर में रहकर अपने दोस्तों और पिरवार के साथ होली मनाते हैं, लेकिन कई जगहों पर लोगों को इस दिन भी आराम नहीं मिलता। ऐसे में अगर आप भी होली के दिन किसी काम से मेट्रो से सफर करने वाले हैं तो ये खबर आपके बड़े काम आने वाली है। दरअसल, होली के चलते मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। सुबह से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी।
Read More: PM Modi Gifts Banarasi Saree: पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति की पत्नी को दिया खास उपहार, जानें इसकी खासियत
जीं हां, दिल्ली, लखनऊ समेत कई मेट्रों सीटी में सुबह से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक कोई भी मेट्रो ट्रेन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। बता दें कि, 14 मार्च को होली मनाई जाएगी ऐसे में होली के दिन कोई भी मेट्रो ट्रेन दोपहर 2:30 बजे तक नहीं चलेगी।
Read More: MahaKumbh 2025: महाकुंभ के दौरान 45 दिन में कमाए 30 करोड़, अब नाव चलाने वाले पिंटू को भरना पड़ेगा इतने करोड़ का टैक्स
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि, 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी।

