Anil Rajbhar Attack on Akhilesh: अखिलेश यादव पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा हमला, अनिल राजभर बोले- ‘सपा के कहने से आरक्षण खत्म नहीं होगा’

लखनऊ में यूपी सरकार के मंत्रियों ने अखिलेश यादव पर आरक्षण के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए सपा पर पिछड़ों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

Anil Rajbhar Attack on Akhilesh: अखिलेश यादव पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा हमला, अनिल राजभर बोले- ‘सपा के कहने से आरक्षण खत्म नहीं होगा’

Anil Rajbhar Attack on Akhilesh Yadav || Image- Anil Rajbhar Instagram

Modified Date: August 23, 2026 / 11:18 pm IST
Published Date: August 23, 2026 11:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव पर मंत्रियों का तीखा हमला
  • सपा पर आरक्षण की मलाई खाने का आरोप
  • आरक्षण खत्म नहीं होने का किया दावा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर योगी सरकार के मंत्रियों ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला है। (Anil Rajbhar Attack on Akhilesh Yadav) श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के कहने से आरक्षण खत्म नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आरक्षण की व्यवस्था बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने दी थी और इसे खत्म करने का अधिकार किसी को नहीं है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सपा पर पिछड़ों के आरक्षण का लाभ लेने का आरोप

अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी चार बार सत्ता में रही, लेकिन उसने पिछड़े वर्ग के आरक्षण का लाभ अपने ही लोगों तक सीमित रखा। उन्होंने राजभर, निषाद, केवट, मल्लाह, साहनी, बिंद, प्रजापति, विश्वकर्मा, कुशवाहा, सैनी, मौर्य और पटेल समेत कई पिछड़ी जातियों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा की राजनीति को समझ चुकी है। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के कहने से आरक्षण खत्म नहीं होने वाला है।”

मनोज पांडेय ने भी साधा निशाना

मंत्री मनोज पांडेय ने आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि जनता यह नहीं भूली है कि पदोन्नति में आरक्षण से जुड़े बिल को किन राजनीतिक दलों के सांसदों ने फाड़ने का काम किया था। (Anil Rajbhar Attack on Akhilesh Yadav) उन्होंने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने संविधान और आरक्षण को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की। अब जनता इन बातों को समझ चुकी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान और आरक्षण का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि प्रदेश में आरक्षण को सबसे ज्यादा नुकसान किसके शासन में हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:

हम हर महीने न्यूयॉर्क शहर के आकार के बराबर एक नया शहर बना रहे हैं, जलवायु के लिए चिंताजनक बात

संकट को अवसर में बदलने वाली पांच भारतीय कंपनियों की कहानी बताएगी नई किताब

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़कर जाने का आरोप, वीडियो वायरल

ग्रासिम को वित्त वर्ष 2026-27 में दो लाख करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद: कुमार मंगलम बिड़ला

लाल गेंद के खेल पर काम करने के लिए आईपीएल का मौका छोड़ा सारांश ने: चंद्रकांत पंडित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown