BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Raksha Bandhan 2026 Gift: ‘रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान…40000 रुपए आएंगे खाते में’ भाजपा की योजना का काट लेकर आए अखिलेश यादव, जानिए क्या की घोषणा

Raksha Bandhan 2026 Gift for UP Women: ‘रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान…40000 रुपए आएंगे खाते में’ भाजपा की योजना का काट लेकर आए अखिलेश यादव, जानिए क्या …

Raksha Bandhan 2026 Gift: 'रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान...40000 रुपए आएंगे खाते में' भाजपा की योजना का काट लेकर आए अखिलेश यादव, जानिए क्या की घोषणा / Image: AI Generated

Raksha Bandhan 2026 Gift: 'रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान...40000 रुपए आएंगे खाते में' भाजपा की योजना का काट लेकर आए अखिलेश यादव, जानिए क्या की घोषणा / Image: AI Generated

Deepak Dilliwar
Published: 13 Aug 2026 | 2:35 pmModified: 13 Aug 2026 | 2:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लेकर सियासी दांव तेज
  2. महिलाओं को दी जाने वाली राशि में हर साल बढ़ोतरी की जाएगी
  3. भाजपा की प्रस्तावित योजना में पात्र महिलाओं को ₹50,000 तक की आर्थिक सहायता देने पर विचार
लखनऊ: Raksha Bandhan 2026 Gift for UP Women आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सियासत में सरगर्मी अभी से ही बढ़ने लगी है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोपा प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है तो दूसरी ओर ओर अब वो वोटरों को लुभाने वाले वायदे भी सामने आने लगे हैं। आज सुबह ही खबर आई थी कि योगी सरकार महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। चुनाव से पहले 20 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10-10 हजार रुपए की 3 किस्तें दी जाएंगी। वहीं, अब अखिलेश यादव ने भी भाजपा की इस योजना पर बड़ा दांव खेलते हुए महिलाओं को 40000 रुपए देने की बात कही है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने हर साल इस रकम में बढ़ोतरी करने की भी बात कही है।

यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा ऐलान

Raksha Bandhan 2026 Gift for UP Women सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ''भाजपा के पास चुनाव जीतने के लिए पैसे के सिवा कुछ नहीं बचा है। वो भी भाजपा की पाप की कमाई है, जिसे उप्र की धार्मिक महिलाएँ कभी नहीं लेंगी। उप्र की जागरूक महिलाएं पूछ रही हैं जिन दूसरे राज्यों में महिलाओं को पैसे देने की घोषणा करके चुनाव जीता था, वहाँ एक तरफ़ तो देने से आनाकानी कर रहे हैं, दूसरी तरफ़ पैसे वापस माँग रहे हैं, और जो लौटा नहीं पा रही हैं, उन महिलाओं पर भाजपा थाने-कचहरी, पुलिस-मुक़दमे की निंदनीय कार्रवाई कर रही है।''  

भाजपा सरकार पर 4,80,000 रुपए बकाया

उन्होंने आगे लिखा है कि ''देखा जाए तो आज जिस 50000 रुपये सालाना पैसे देने की बात भाजपा सरकार कर रही है वो पैसे पिछले 10 साल में भी दे सकती थी, पर दिया नहीं। मुख्यमंत्री जी ने उप्र की महिलाओं के हक़-अधिकार के हजारों करोड़ रुपये अपने प्रचार पर ख़र्च करके सबको ठेंगा दिखा दिया। 50 हज़ार रुपये हर साल के हिसाब से भाजपा की भ्रष्ट सरकार पिछले 10 साल में महिलाओं के हिस्से का 5 लाख रुपया खा गई और अब केवल 20 हज़ार देने का जुमला परोस रही है। 20 हज़ार रुपया तो 5 लाख रुपये का केवल 4% हुआ, इसका मतलब ये भाजपाई महिलाओं के हक़ का 96% डकार गये। 80:20 की बात करनेवालों ने तो 96:4 करके भ्रष्टाचार का सुपर रिकॉर्ड बना दिया। अगर जुमले वाले 15 लाख रुपये छोड़ भी दें और भाजपा चुनाव में लड़ता दिखने के लिए 20 हज़ार दे भी दे, तो भी जनता का भाजपा सरकार पर 4,80,000 रुपये का बकाया निकलता है।

40000 से करेंगे शुरुआत: अखिलेश यादव

जनाक्रोश के डर से आज भाजपा के नेता, संगी-साथी, कार्यकर्ता, समर्थक, झंडे-बैनर सब डर के मारे भूमिगत हो गये हैं। यहाँ तक कि भाजपा से अब कोई टिकट भी नहीं लेना चाहता है। मंदिर में चोरी और बच्चों पर हमले के बाद भाजपा के पास न तो नैतिकता बची, न साहस इसीलिए वो पैसे का सहारा ले रहे हैं। हम 40000 से करेंगे शुरुआत, जिसमें ‘बढ़ोतरी’ होगी हर साल! दूसरी ओर भाजपा की ओर से प्रस्तावित योजना में SC और ST परिवारों की महिलाएं, BPL परिवारों की महिलाएं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा जिनकी वार्षिक आय 12 लाख रुपये तक है ऐसे परिवारों की महिलाओं को भी योजना के दायरे में लाने का प्रस्ताव है। फिलहाल योजना के अंतिम स्वरूप, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थियों की संख्या और बजट पर सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में पहली किस्त भेजी जा सकती है। लेकिन योजना कब शुरू होगी, किन महिलाओं को लाभ मिलेगा और कुल कितनी राशि दी जाएगी, इसका जवाब सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिलेगा।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के लिए ₹40,000 से शुरुआत करेगी और इसमें हर साल बढ़ोतरी की जाएगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Raksha Bandhan 2026 Gift for UP Women: Akhilesh Yadav big Announcement for Women before Rakhi 2026

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm