RWA Naveen Sharma News: यू-ट्यूब पर 18 मिलियन सब्सक्राइबर, लाखों फैंस भी.. अब लड़ सकते हैं सपा के निशान पर चुनाव.. जानें कौन है नवीन शर्मा

RWA Naveen Sharma: अखिलेश यादव की नई रणनीति, आरडब्ल्यूए शिक्षक नवीन शर्मा सपा में शामिल होकर सिकंदराबाद से लड़ सकते हैं चुनाव।

RWA Naveen Sharma News: यू-ट्यूब पर 18 मिलियन सब्सक्राइबर, लाखों फैंस भी.. अब लड़ सकते हैं सपा के निशान पर चुनाव.. जानें कौन है नवीन शर्मा

RWA Naveen Sharma News || Image- विशु यादव DELED File

Modified Date: February 21, 2026 / 08:07 pm IST
Published Date: February 21, 2026 8:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सपा में शामिल हो सकते हैं नवीन शर्मा
  • सिकंदराबाद से लड़ सकते हैं चुनाव
  • स्वच्छ छवि उम्मीदवारों पर फोकस

लखनऊ: अगले साल देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। (RWA Naveen Sharma News) करीब सात साल से सत्ता से बाहर समाजवादी पार्टी ने यूपी में वापसी के लिए अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले चुनावों से सबक लेते हुए अगले साल के चुनाव के लिए अलग रणनीति तैयार की है।

जेन-ज़ी के मूड को भांपते हुए और भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब विरोधियों के तरीकों का इस्तेमाल करने के मूड में हैं।

अखिलेश यादव इस बार लोकलुभावन वादों से अलग अपनी पूरी ऊर्जा स्वच्छ और शिक्षित उम्मीदवारों की खोज में लगा रहे हैं। यही वजह है कि वे गैर-राजनीतिक हस्तियों को चुनावी मैदान में उतारने की फिराक में हैं। वे जानते हैं कि पिछले चुनाव की तरह आने वाला चुनाव सिर्फ सोशल इंजीनियरिंग के दम पर नहीं जीता जा सकता। इसके लिए जरूरी है ऐसे चेहरे, जिन पर समाज के हर वर्ग का भरोसा हो।

मशहूर यू-ट्यूबर लड़ सकते हैं चुनाव

दरअसल, सियासी हलकों में खबर है कि ‘रोजगार विद अंकित’ के शिक्षक नवीन शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यूट्यूब चैनल “रोजगार विद अंकित (आरडब्ल्यूए)” से जुड़े लोकप्रिय शिक्षक नवीन शर्मा 22 फरवरी को अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

नवीन शर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। (RWA Naveen Sharma News) आरडब्ल्यूए के यूट्यूब पर लगभग 1.8 करोड़ (18 मिलियन) सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में यह कदम एक और शिक्षाविद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का उदाहरण माना जा रहा है।

युकां के प्रदर्शन पर कांग्रेस का रुख

शुक्रवार को भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के यूथ विंग यानी युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सभी ने अपनी टी-शर्ट पर ‘कम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री’ लिखा था। (RWA Naveen Sharma News) वे कथित तौर पर भारत-अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील का विरोध कर रहे थे।

कांग्रेस समेत कई वामपंथी नेताओं ने युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन का बचाव किया। हालांकि, एक बड़ा वर्ग इस कदम से नाराज नजर आया। उनका कहना था कि यह एक वैश्विक मंच है और यहां देश के भीतर की सियासत या मतभेद को सार्वजनिक रूप से प्रकट करना उचित नहीं था।

इसी बीच कांग्रेस को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा झटका दिया है। उन्होंने भी युवा कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर अपनी असहमति जाहिर की। उन्होंने कहा कि हंगामा करना गलत था। विदेशी प्रतिनिधियों के सामने हमारे देश का अपमान होता है। जब दुनिया भर के डेलीगेट्स आए हों तो हमें ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए। मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। सरकार से लड़ाई हमारा आंतरिक मामला है।

बता दें कि अखिलेश यादव का बयान इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी इस समय देश के सबसे बड़े सरकार विरोधी ‘इंडिया गठबंधन’ का हिस्सा है। (RWA Naveen Sharma News) ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि भाजपा और सरकार विरोधी इस प्रदर्शन पर उन्हें अपने सहयोगी दलों का समर्थन मिलेगा, लेकिन फिलहाल ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown