SP and Congress Alliance in UP || Image- The Tribune FILE
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। (SP and Congress Alliance in UP) दोनों दलों के नेताओं के हालिया बयानों ने गठबंधन के भविष्य को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से गठबंधन टूटने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए इस तरह के बयान दिलवा रही है। उन्होंने कांग्रेस को “भाजपा की बी टीम” तक बता दिया।
एसपी सिंह पटेल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सीमित सीटों पर ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के पीडीए (PDA) को लेकर दिए गए बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा कि वह मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं।
इससे पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा था कि गठबंधन की जरूरत समाजवादी पार्टी को कांग्रेस से ज्यादा थी। (SP and Congress Alliance in UP) उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को मिली सफलता में कांग्रेस की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन नहीं होता तो समाजवादी पार्टी इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मसूद ने यह भी कहा कि वह अपनी लोकसभा सीट राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व की वजह से जीते हैं, न कि समाजवादी पार्टी के समर्थन से। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए कोई प्रचार रैली नहीं की थी।
#WATCH | Saharanpur, UP | On SP leader Udaiveer Singh’s statement on him, Congress leader Imraan Masood says, “Samajwadi Party is the one shouting for an alliance… and it is due to the alliance that you could bring 37 seats in 2024, otherwise you could not even pass 120 seats… pic.twitter.com/REFUyFXCGT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 12, 2026
हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार सिंह पटेल ने भी कहा था कि यदि 2027 विधानसभा चुनाव में गठबंधन होता है तो कांग्रेस सीटों में सम्मानजनक और बराबरी की हिस्सेदारी चाहेगी। (SP and Congress Alliance in UP) इसके बाद से दोनों दलों के बीच राजनीतिक खींचतान और बढ़ती दिखाई दे रही है।
स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा
महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत
इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल
देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर