बांदा में पत्नी की हत्या के आरोप ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

बांदा में पत्नी की हत्या के आरोप ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

बांदा में पत्नी की हत्या के आरोप ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच
Modified Date: April 21, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: April 21, 2026 11:06 am IST

बांदा (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) बांदा जिले में पत्नी की हत्या के आरोपी ने फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवराज ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में बृहस्पतिवार को आपसी विवाद के दौरान मोबीन शेख ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी पत्नी शरीफिया (45) की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को गौरी खानपुर गांव के खेत में मोबीन का शव बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया है।

एएसपी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपनी गिरफ्तारी के डर और आत्मग्लानि के कारण संभवत: मोबीन ने यह कदम उठाया।

उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं आनन्द

खारी

खारी


लेखक के बारे में