Govt Employee Salary: अब कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी, इन तारीखों को खाते में आएंगे पैसे, इस वजह से यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

अब कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी, इन तारीखों को खाते में आएंगे पैसे, Govt Employee Salary released twice in month

Govt Employee Salary: अब कर्मचारियों को महीने में दो बार मिलेगी सैलरी, इन तारीखों को खाते में आएंगे पैसे, इस वजह से यहां की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Modified Date: April 21, 2026 / 10:57 am IST
Published Date: April 21, 2026 10:03 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेपाल सरकार ने कर्मचारियों के लिए लिया बड़ा फैसला
  • विभागों को सरकार ने जारी किया परिपत्र

नई दिल्ली/काठमांडू। Govt Employee Salary:  भारत के पड़ोसी देश नेपाल की सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को वेतन भुगतान की प्रणाली में बड़ा बदलाव करने का निर्णय लिया है। अब यहां के कर्मचारियों को महीने में दो बार वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित सरकारी एजेंसियों को परिपत्र भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि इसका फैसला वित्त मंत्री स्तर आयोजित एक बैठक में लिया गया था।

Govt Employee Salary:  इस फैसले को लेकर सरकार का कहना है कि यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उनका मानना है कि कर्मचारियों के हाथ में नियमित अंतराल पर नकदी उपलब्ध होने से उपभोग बढ़ेगा, जिससे बाजार में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। वेतन भुगतान से जुड़े वित्तीय नियंत्रक कार्यालय के प्रवक्ता दीपक लामिछाने ने बताया कि तकनीकी रूप से इस नई प्रणाली को लागू करने में कोई विशेष दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवकों, सेना, पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल सहित सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन किसी भी समय जारी किया जा सकता है।.

इन तारीखों को जारी होगा वेतन

हालांकि, इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कानूनी संशोधन आवश्यक हो सकते हैं। वर्तमान में नेपाल के सिविल सेवा अधिनियम में मासिक वेतन भुगतान का प्रावधान है, जिसे बदलने की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि नई वेतन प्रणाली को कब से लागू किया जाएगा, लेकिन सरकार के इस फैसले को आर्थिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह महीने की 15 और 30 तारीख को जारी की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।