गोवर्धन के राधा कुंड में नहाते समय युवक डूबा, शव बरामद
गोवर्धन के राधा कुंड में नहाते समय युवक डूबा, शव बरामद
मथुरा (उप्र), 19 जून (भाषा) मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र के शुक्रवार तड़के राधा कुंड में स्नान करते समय डूबकर एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक के शव निकाला गया।
राधाकुण्ड पुलिस चौकी के प्रभारी शरद त्यागी ने बताया कि आगरा के अछनेरा थानाक्षेत्र के ब्रजपुरी गांव का पवन सिंह (18) बृहस्पतिवार रात अपने दोस्तों कान्हा और शांतनु के साथ गोवर्धन परिक्रमा और दर्शन के लिए आया था तथा परिक्रमा के बाद वे लोग रात दो बजे राधाकुण्ड में स्नान कर रहे थे।
त्यागी के अनुसार इसी दौरान पवन गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पवन का शव पानी से बाहर निकाला।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा मृतक के परिजन भी हादसे की खबर पाकर मथुरा पहुंच गए हैं।
भाषा सं जफर
राजकुमार
राजकुमार

Facebook


