प्रेमिका की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में मुठभेड़ में घायल

प्रेमिका की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में मुठभेड़ में घायल

प्रेमिका की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में मुठभेड़ में घायल
Modified Date: June 6, 2026 / 08:05 pm IST
Published Date: June 6, 2026 8:05 pm IST

सीतापुर/लखनऊ (उप्र), छह जून (भाषा) प्रेमिका की हत्या का आरोपी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान एक कथित मुठभेड़ में घायल हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी।

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय युवती की उसके प्रेमी द्वारा गर्भवती होने के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी और युवती का कंकाल लखनऊ के बाहरी इलाके में एक वन क्षेत्र में मिला था। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान वह एक कथित मुठभेड़ में वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार युवती सीतापुर जिले की रहने वाली थी और वह 25 मई को कॉलेज जाने के लिए अपने घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार बाद में संदना पुलिस थाने में अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और सीतापुर जिले के निवासी विशाल पाल से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार जांचकर्ताओं के अनुसार, विशाल और युवती के बीच संबंध था और युवती गर्भवती हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर शादी और गर्भावस्था से संबंधित विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, संदना पुलिस वन क्षेत्र में पहुंची। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने कथित तौर पर पीड़िता द्वारा पहने गए कपड़े, एक चप्पल, खोपड़ी जैसा कंकाल का अवशेष, हड्डियां और बाल बरामद किए।

अधिकारियों ने कहा कि मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने बरामद कपड़ों और अन्य अवशेषों की पहचान की। पुलिस ने कहा कि शव कंकाल की हालत में बरामद किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और एक फोरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। अधिकारियों ने कहा कि अवशेष को पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेज दिया गया है, जबकि जरूरत पड़ने पर डीएनए प्रोफाइलिंग और अन्य फोरेंसिक परीक्षण किए जाएंगे।

सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने कहा कि मामले के सिलसिले में विशाल पाल को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान कथित तौर पर उसने युवती की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

अधिकारी ने कहा कि शनिवार को, जब संदाना पुलिस की एक टीम आरोपी को अपराध से जुड़े सबूत बरामद करने के लिए ले जा रही थी, तो उसने शौच जाने की अनुमति मांगी और कथित तौर पर पिस्तौल छीनकर और पुलिस टीम पर गोलीबारी करके भागने का प्रयास किया।

सिंह ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के पैर में गोली लगी, बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी की निशानदेही पर महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए गए हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में