Man of The Match Viral Video: कौन देता है भाई ऐसा अवार्ड? क्रिकेट के बाद मैन ऑफ द मैच को मिला जिंदा मुर्गा, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Man of The Match Viral Video: कौन देता है भाई ऐसा अवार्ड? क्रिकेट के बाद मैन ऑफ द मैच को मिला जिंदा मुर्गा, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 11:50 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 11:50 AM IST

Man of The Match Viral Video | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के रूप में देसी मुर्गा
  • वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल
  • यूजर्स ने इसे लोकल प्रीमियर लीग या "मुर्गा प्रीमियर लीग" तक कहकर हास्यपूर्ण प्रतिक्रिया दी

नई दिल्ली: Man of The Match Viral Video देश में क्रिकेट एक खेल ही नहीं बल्कि अब जूनून बन चुका है। हर गली मोहल्ले में और हर मैदान में आपको रोज कोई न कोई क्रिकेट खेलता जरूर मिल जाएगा। इस खेल में बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को लत लग चुका है। कई जगहों पर तो क्रिकेट का बड़े स्तर पर आयोजन किया जाता है और जीतने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया जाता है। ऐसा ही एक मैन ऑफ द मैच में मिले अवॉर्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है।

Man of The Match Viral Video वायरल हो रहे इस वीडियो में क्रिकेट मैच के बाद खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच में पुरस्कार के तौर पर देसी मुर्गा दिया गया। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि ‘UP के देवरिया जिला के पथरदेवा विधानसभा में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ, मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ी को ईनाम में ज़िंदा मुर्गा दिया गया है, वो भी शुद्ध देसी मुर्गा।’

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर देसी मुर्गे के अवार्ड की वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। Bharat Sharma नाम के यूजर ने लिखा- “जमीनी स्तर के खेल का अपना तर्क और अपना हास्य होता है। प्रतिष्ठा सापेक्ष है, मनोरंजन की गारंटी है, और हर किसी को अभी भी याद है कि कौन जीता। उस संयोजन को हराना कठिन है।” arushiman नाम की यूजर ने लिखा- पुरस्कार में Uniqueness किसी भी अन्य चीज की तुलना में अधिक जोर से बोलती है। यूपी में कुछ भी हो सकता है। टिम्बर मर्चेंट नाम के यूजर ने लिखा- “भाई शाकाहारी लोग के लिए भी कुछ रखना था।” वहीं, jagatram thapliyal नाम के यूजर ने लिखा- लोकल प्रीमियर लीग या मुर्गा प्रीमियर लीग?”

इन्हें भी पढ़े:-

वायरल वीडियो कहाँ का है?

यह वीडियो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का है।

मैन ऑफ द मैच को क्या पुरस्कार दिया गया?

खिलाड़ी को पुरस्कार के रूप में एक जिंदा देसी मुर्गा दिया गया।

वीडियो किस प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर यह वीडियो वायरल हुआ।