India Pakistan War: ‘भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था’, ट्रंप ने फिर दोहराया अपना दावा, कहा- 10 विमान मार गिराए गए थे

Ads

India Pakistan War: 'भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था', ट्रंप ने फिर दोहराया अपना दावा, कहा- 10 विमान मार गिराए गए थे

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 11:23 AM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 01:02 PM IST

India Pakistan War Donald Trump Claim/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • भारत-पाक तनाव पर ट्रंप का दावा
  • बोले-मैंने करोड़ों जानें बचाईं
  • अमेरिका में दिया चौंकाने वाला इंटरव्यू

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: India Pakistan War:  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव को शुल्क (टैरिफ) के जरिए रोक दिया था जो उनके अनुसार परमाणु युद्ध में बदल सकता था। ट्रंप ने मंगलवार को ‘फॉक्स बिजनेस’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने आठ युद्ध रुकवाए। इन आठ युद्धों में से कम से कम छह शुल्क के कारण सुलझे। मैंने कहा कि अगर आप यह युद्ध नहीं रोकते हैं तो मैं आप पर शुल्क लगा दूंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि लोग मारे जाएं।’

क्या सच में ट्रंप ने रोका भारत-पाक युद्ध? (Donald Trump India Pakistan Conflict)

India Pakistan War:  अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘और उन्होंने कहा, ‘इसका इससे क्या लेना-देना?’ मैंने कहा, ‘आप पर शुल्क लगाया जाएगा।’ जैसे भारत और पाकिस्तान। मेरे विचार में यह एक परमाणु युद्ध में बदल सकता था। वे वास्तव में युद्ध की ओर बढ़ रहे थे, 10 विमान मार गिराए गए थे।’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें लड़ाई रोकने के लिए राजी करके कम से कम एक करोड़ लोगों की जान बचाई।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मेरे विचार में वे परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे। शुल्क के बिना युद्ध रुकवाना संभव नहीं होता।’’

ट्रंप बोले- मैंने टैरिफ से बचाया (India Pakistan Nuclear War Claim)

India Pakistan War:  ट्रंप ने पिछले साल 10 मई से लेकर अब तक कई बार भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का दावा किया है। उन्होंने 10 मई को सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वाशिंगटन की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद दोनों पड़ोसी देशों ने सैन्य टकराव को ‘‘पूर्ण और तत्काल’’ रोकने पर सहमति जताई। भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से लगातार इनकार किया है। भारत ने पिछले साल सात मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

यह भी पढ़ें

"Donald Trump India Pakistan Conflict" को लेकर ट्रंप ने क्या दावा किया है?

ट्रंप का दावा है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को टैरिफ (शुल्क) लगाने की चेतावनी देकर रोका था, जो उनके अनुसार परमाणु युद्ध में बदल सकता था।

"India Pakistan Nuclear War Claim" पर भारत का आधिकारिक रुख क्या है?

भारत ने स्पष्ट रूप से किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है और कहा है कि भारत-पाकिस्तान मामलों में बाहरी दखल स्वीकार नहीं किया गया।

"Operation Sindoor India" क्या था और क्यों शुरू किया गया था?

ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया गया सैन्य अभियान था, जिसमें पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया।